पुरानी पेंशन लागू करने पर कार्मिकों ने ऊर्जा मंत्री का किया अभिनंदन

बीकानेर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट भाषण में 1 जनवरी 2004 और इसके बाद नियुक्त होने वाले सरकारी कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर शनिवार को श्रीकोलायत में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, कर्मचारियों की हितों के प्रति सजग है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पुरानी पेंशन योजना लागू करने वाला राजस्थान पहला प्रदेश है। इससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ होगा तथा कार्मिक अधिक जिम्मेदारी के साथ सरकार के की मंशा के अनुसार जनकल्याण के काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री द्वारा श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र का भी विशेष ध्यान रखा गया है तथा पिछले तीन वर्षों में क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में आमूलचूल सुधार हुआ है।
इस दौरान शिक्षक संघ अंबेडकर, शेखावत, प्रबोधक संघ शिक्षक संघ प्रगतिशील, रेसला तथा कोलायत उपखंड कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।

उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व सरपंच देवी सिंह भाटी, अतिरिक्त विकास अधिकारी अमरसिंह बीका, वरिष्ठ अध्यापक झमण लाल पंचारिया, झवर लाल सेठिया, जिला परिषद सदस्य मदन लाल मेघवाल, मोडाराम, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, सीबीईओ मूल सिंह, हुकमाराम, महेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह सहित श्रीकोलायत क्षेत्र के शिक्षक एवं अन्य विभागों के कार्मिक तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इससे पहले श्रीकोलायत पहुंचने पर भाटी का पुष्प वर्षा करते हुए कार्मिकों द्वारा साफा, शॉल और मालाएं पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कर्मचारी संगठनों ने श्रीकोलायत क्षेत्र में उच्च शिक्षा, प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क और बिजली की आधारभूत सुविधाओं में सुधार करवाने के लिए मंत्री का आभार जताया और श्रीकोलायत में गत 3 वर्षों में हुए कार्यों को मील का पत्थर बताया। पंचायत समिति कोलायत परिसर में जैसे ही ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने प्रवेश किया, कर्मचारी संगठनों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।

पुरानी पेंशन बहाली करने पर कोलायत क्षेत्र के कर्मचारी व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व मंत्री भाटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के बजट में कर्मचारियों बड़ी सौगात दी है। साथ ही वित्त विभाग के 30 अक्टूबर 2017 के आदेश निरस्त करने की मांग को पूरा किया है, इसके लिए कर्मचारी सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। शिक्षक नेता मोडाराम ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। प्रबोधक संघ के अनोप सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन चंडीदान ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...