केंद्र और राज्य सरकार की ऋण योजनाओं का पात्र लोगों को मिले समयबद्ध लाभ: जिला कलक्टर

केंद्र और राज्य सरकार की ऋण योजनाओं का पात्र लोगों को मिले समयबद्ध लाभ: जिला कलक्टर

बीकानेर@जागरुक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर ने मंगलवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक की अध्ययक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंंद लोगों को स्वरोजगार सहित विभिन्न कार्यों के लिए ऋण समय पर मिले, इसके लिए बैंकर्स एवं संबंधित नोडल अधिकारी आपसी समन्वय रखते हुए ‘टीम भावना’ से कार्य करें। नोडल विभाग द्वारा समयबद्ध आवेदन बैंकों को दिए जाएं। बैंकों द्वारा नियमानुसार इन आवेदनों का निस्तारण किया जाए। ऋण स्वीकृति के पश्चात ऋण राशि अविलंब संबंधित के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा इन योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाती है।  बैठक में विभिन्न बैंकोंं के जिला नोडल अधिकारियोंं के अनुपस्थित रहने को जिला कलक्टर ने गंभीरता सेे लिया तथा संबंधित बैंकों के उच्च अधिकारियों को इनकेे विरूद्ध कार्यवाही के लिए पत्र लिखने को कहा। उन्होंने कहा कि नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन के तहत नगर निगम व बैंक आपस में समन्वय कर शिविर आयोजित करवाएं। इनमें सभी पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण करवाएं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बैंक तथा एटीएम में साइबर सिक्योरिटी के बारे में बताया। उन्होंने कहा सभी बैंक अपने सुरक्षा गार्ड्स की ट्रेनिंग करवाएँ। सीसीटीवी कैमरा व इमरजेंसी अलार्म सिस्टम की भी प्रॉपर फंक्शनिंग हो। इसके अतिरिक्त बैंकों में एंट्री और एग्जिट रजिस्टर भी सुचारू रूप से संधारित हो।
एसबीआई लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक एम. एम. एल. पुरोहित ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा अप्रैल से जून 2021 तिमाही में सरकारी योजनाओं एवं अन्य ऋणों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले का जमा ऋण अनुपात 91 प्रतिशत है एवं प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में ऋण 76 प्रतिशत है। उन्होंने सभी बैंकर से आग्रह किया कि बैंकों को प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों को निर्धारित समय में निस्तारित करना सुनिश्चित करें एवं स्वीकृत ऋणों का शीघ्र विस्तृत कर लाभान्वित करें।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा, भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक ओ.पी. कविया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक आर के गुप्ता, उप प्रबंधक कृष्ण कुमार, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश तांबिया, आरसीटी के कपिल पुरोहित सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...