पाकिस्तान में चुनाव तारीख का ऐलान, 11 फरवरी को देश की नई सरकार का होगा फैसला

Pakistan General Election: पाकिस्तान में चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। आइए जानते हैं कब होगा पाकिस्तान की नई सरकार का फैसला।

नई दिल्ली. पाकिस्तान में पिछले एक साल से ज़्यादा समय से राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है। देश में स्थिति को सुधारने के लिए कई प्रयास किए गए, पर कोई फायदा नहीं हुआ। पिछले साल अप्रैल में इमरान खान की पीएम पद से छुट्टी होने के साथ ही देश में राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई थी। इमरान को पाकिस्तान के पीएम पद से हटाया गया था और कुछ समय बाद शहबाज़ शरीफ को नया पीएम बनाया गया। पर फिर भी फायदा नहीं हुआ। सभी एक्सपर्ट्स पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल का एक ही समाधान मानते हैं और वो है चुनाव। पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में चुनाव की तारीख की अटकलें लग रही हैं पर आज आख़िरकार चुनाव आयोग ने देश में चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान में अगले साल 11 फरवरी को चुनाव होंगे।

पाकिस्तान को मिलेगी स्थायी सरकार
चुनाव के बाद पाकिस्तान को फिर से स्थायी सरकार मिलेगी। इमरान की पीएम पद से छुट्टी होने के बाद से देश की सरकार का स्थायित्व जैसे खत्म सा हो गया था, पर स्थिरता के लौटने से पाकिस्तान की राजनीतिक उथल-पुथल भी शांत होगी।

पहले 28 जनवरी की थी अटकलें
11 फरवरी का ऐलान होने से पहले पाकिस्तान में जनवरी के पहले हफ्ते में चुनाव होने की चर्चा थी। हालांकि किसी तारीख का ऐलान नहीं हुआ था, पर 28 जनवरी को पाकिस्तान के चुनाव होने किए अटकलें लगाईं जा रही थी। पर आज पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने चुनाव की आधिकारिक तारीख 11 फरवरी का ऐलान करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...