आठ-दस लोगों ने आधी रात को घर में घुसकर सो परिवार पर किया जानलेवा हमला,तीन घायल पीबीएम रैफर..

आठ-दस लोगों ने आधी रात को घर में घुसकर सो परिवार पर किया जानलेवा हमला,तीन घायल पीबीएम रैफर

बीकानेर। आठ दस लोगों ने घर मे घुसकर सो रहे परिवार पर हमला किया और फरार हो गए । हमले में
परिवार के तीन सदस्य गंभीर घायल हुए बताते है। घटना महाजन थाना क्षेत्र करनाना ताल में बीती रात को हुई है। इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। देर रात्रि अचानक हुए इस हमले में एक बुजुर्ग महिला सहित तीन जने गंभीर घायल हुए है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर किया गया है। वंही परिवार के बाकी सदस्यों को महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस अस्पताल पहुंची है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात 3 बजे 10-12 अज्ञात लोगों ने करनाना ताल निवासी रामप्रताप के घर पर सो रहे परिवार पर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग गम्भीर घायल हो गए। वहीं तीन-चार लोगों को हल्की चोटे आई है । शोर-गुल सुनकर अड़ोस-पड़ोस के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगो को देखकर आरोपी मोके से भाग निकले। जिसमे एक आरोपी का मोबाइल घटना स्थल पर गिर गया। महाजन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर लिया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...