बसंत पंचमी पर आरएसवी के नए ऑडिटोरियम का शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

बीकानेर@जागरूक जनता। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल के नवनिर्मित अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित वातानुकूलित ऑडिटोरियम का उद्घाटन आज डॉक्टर बी डी कल्ला शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के कर कमलों द्वारा हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर बी डी कल्ला विशिष्ट अतिथि  डॉक्टर इंदिरा गोस्वामी प्रधानाचार्य महारानी सुदर्शना कॉलेज एवं सीए त्रिलोकी कल्ला ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी, सीईओ आदित्य स्वामी, रविंद्र भटनागर ,नीरज श्रीवास्तव, विक्रम सिंह राजवी एवं लोकेश शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में आर एस वी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ आदित्य स्वामी ने उपस्थित अतिथियों अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के समक्ष विद्यालय के उद्देश्य एवं उपलब्धियों को रखा। आपने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहता है इसी क्रम में इस अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण करवाया गया है जबकि विद्यालय में पहले से ही दो ऑडिटोरियम उपलब्ध है। महारानी सुदर्शना कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ श्रीमती इंदिरा गोस्वामी ने शिक्षा के महत्व एवं उसमें सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस ऑडिटोरियम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। आपने विद्यार्थियों को उत्साहित करते हुए एक कविता की पंक्तियों को गुनगुना कर कार्यक्रम में बसंत पंचमी के अवसर पर मधुरता को समाहित किया।

कैबिनेट शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने उपस्थित दर्शकों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं प्रदान की तथा विद्यालय से अपने लगाव को प्रकट करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु भी अतिरिक्त तैयारी करवानी चाहिए। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का चयन होने से कार्यपालिका में बीकानेर की सहभागिता में वृद्धि होगी जो कि बीकानेर के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक शारीरिक एवं शैक्षिक रूप से अपने आप को तैयार करने हेतु प्रेरित किया।

धन्यवाद भाषण में आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी ने वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय समूह द्वारा भविष्य मैं किए जाने वाले प्रयासों का उल्लेख किया। आपने कहा कि विद्यालय निश्चित रूप से विद्यार्थियों के लिए सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पहले से ही करवाता आ रहा है और भविष्य में भी इस ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिससे बीकानेर के विद्यार्थियों को आईएएस, आरएएस, न्यायिक एवं सैन्य सेवाओं आदि अन्य विशिष्ट सेवाओं में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिले। विद्यालय के विद्यार्थी सीए, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग सेवा में अपना परचम तो काफी समय से लहरा रहे हैं । कार्यक्रम के अंत में सीएमडी सुभाष स्वामी द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...