ब्रेकिंग : भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, देशभर में शोक की लहर

मुंबई। बॉलीवुड से बेहद दुखद खबर सामने आई है। कई दशकों से अपनी मधुर आवाज के दम पर भारत सहित विश्वभर के लोगों की पसंदीदा स्वर कोकिला 92 वर्षीय लता मंगेशकर का अब से कुछ देर पहले निधन हो गया है। भारत रत्न लता मंगेशकर बीते 8 जनवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोविड संक्रमित होने के बाद से भर्ती थीं। लता जी लगातार आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में थीं। हालांकि उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा था। यहां तक कि उन्हें वेंटिलेटर पर कुछ दिनों के लिए रखा गया था और फिर बाद में वेंटिलेटर से हटा दिया गया था, लेकिन अचानक तबीयत फिर बिगड़ी और  वेंटिलेटर पर दोबारा रखा गया और अचानक आज उनके निधन की खबर आई । इस दुःखद खबर के सामने आने के बाद देशभर में शोक की लहर छा गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...