शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला ने शिव परिवार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की

बीकानेर@जागरूक जनता। जयनारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर नम्बर 6 स्थित हनुमान मंदिर पार्क में शिव परिवार की मूर्तियों की धूमधाम के साथ के प्राण प्रतिष्ठा मंगलवार को हुई। शि़क्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विद्वानों के मंत्रोच्चारण के साथ की। शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात आरती उतारी गई। भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। दुर्गा पाठ व वास्तु जाप हुआ। इससे पहले मूर्ति नगर भ्रमण निकाली गई।
पण्डित आचार्य कैलाश पुरोहित ने डॉ. कल्ला के द्वारा शिव परिवार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। डॉ.कल्ला ने दूध व पानी से भगवान शिव का अभिषेक किया और कुमकुम, चावल, फल, केसर, पुष्प माला, जनेऊ, मोली, प्रसाद, फल, दक्षिणा से पूजन किया। डॉ.कल्ला व शिव भक्तो ने महादेव के जयकारे लगाए।
गोपेश्वर भक्त मण्डल जयनारायण व्यास कॉलोनी ने शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाई है। इस दौरान यज्ञ में शहर वासियों ने सुख-शांति समृद्धि की कामना कर आहुति दी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला ने शिवरात्रि की कथा पर विस्तार से प्रवचन दिए। उन्होंने यहां उपस्थिति भक्तगणों को शिवभक्ति की महिमा, पूजा, शिव-पार्वती के विवाह प्रसंग पर विचार व्यक्त किए। राम प्यारी मोदी, जेठमल, श्रेयोदवी अरोड़ा, गौरी शंकर मोदी व दुर्गा देवी, लोट्स डेयरी के अशोक मोदी, राजाराम धारणिया, श्रीमती सुनीता गौड़, सोहन लाल वैद, तहसीलदार शिव प्रसाद, राम अरोड़ा ने डॉ.कल्ला का स्वागत किया। आभार पार्षद अंजना खत्री ने व्यक्त किया। मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर आस पास के लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...