बेटिकट यात्रियों से 1लाख 26 हजार से अधिक जुर्माना वसूला

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर अनिल रैना के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर दिनांक 28 फरवरी को जितेन्द्र शर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, द्वितीय,बीकानेर ने हनुमानगढ़ को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 10 स्टाफ के साथ बीकानेर मंडल के हनुमानगढ़ स्टेशन व ट्रेनों एवं बीकानेर- सूरतगड़ – हनुमानगढ़ – श्रीगंगानगर खण्डों में सघन टिकट अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 283 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 1,26,725/- वसूले गए।
बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने, सफाई को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...