दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे शिक्षा मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री,कलक्ट्रेट में सुनी आमजन की समस्याएं

दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे शिक्षा मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री,कलक्ट्रेट में सुनी आमजन की समस्याएं

बीकानेर@जागरूक जनता। शिक्षा राज्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बीकानेर पहुंचे।
श्री डोटासरा ने कलक्ट्रेट सभागार में आमजन की समस्याएं सुनी तथा विभागीय अधिकारियों को इन प्रकरणों के सम्बंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट शनिवार को होने वाली बैठक से पूर्व उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वाजिब समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारी भी इसे समझें तथा स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री ने लगभग पचास प्रकरणों की सुनवाई की। राज्य स्तर पर समाधान होने वाले प्रकरणों के सम्बंध में नियमसम्मत कार्यवाही शीघ्र करवाए जाने की बात कही।
जनसुनवाई के दौरान सैयद रईस अली ने वार्ड 41 में गंदे पानी की निकासी, बन्ने सिंह ने यूआईटी की पट्टे शुदा कॉलोनी वैष्णोधाम में पानी की समस्या, चांदरतन व्यास ने 13 बीघा सिंचित भूमि के दोहरे आवंटन, अमर सिंह तंवर ने ग्रेचुयिटी के भुगतान, बन्ने सिंह ने बार-बार पावर कट से हो रही कठिनाई के स्थाई निराकरण, कविता विश्नोई ने पद समाप्त कर एपीओ किए जाने के उपरांत बीकानेर में पदस्थापन करवाने, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती आयोजन समिति के समन्वयक संजय आचार्य ने महात्मा गांधी पार्क तथा पुस्तकालय निर्माण के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किए।
इस दौरान जिला कलक्टर नमित मेहता, शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी, कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

*शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत*

प्रभारी मंत्री शनिवार को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात करेंगे तथा प्रातः 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे राजकीय नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 3 बजे शिक्षा निदेशालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे तथा सायं 6 बजे सीकर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...