ED का छापा: INLD नेता और पूर्व एमएलए के ठिकानों पर कैश-गोल्ड का अंबार, विदेशी हथियार और कारतूसों का जखीरा मिला

ED raid INLD leader and ex MLA house: हरियाणा के आईएनएलडी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर ईडी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने छापा मारा है। खबर आ रही है कि अब तक 5 करोड़ रुपये मिल चुके हैं और अभी भी गिनती जारी है।

नई दिल्ली. हरियाणा के आईएनएलडी के नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापा मारा है। दिलबाग सिंह के ठिकानों से अभी तक 5 करोड़ रुपये के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। नोट बरामदगी का यह आंकड़ा रात के 12 बजे तक का है। अभी नोटों के गिनने का सिलसिला जारी है। ईडी को जारी कार्रवाई में अब तक कई विदेशी हथियार और 300 से ज्यादा जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। ईडी ने दिलबाग सिंह पर यह कार्रवाई अवैध खनन मामले में की है। ईडी की इस कार्रवाई से हरियाणा के अवैध खनन कारोबारियों के बीच खलबली सी मच गई है। यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह से जारी है।

हरियाणा के कई जिलों में ईडी ने मारे छापे
ईडी की यह कार्रवाई हरियाणा के कई जिलों में जारी है। ईडी के कर्मचारी दिलबाग सिंह के अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी कर रहे हैं। ईडी ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद शुरू की। दिलबाग सिंह के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद अवैध खनन का मामला दर्ज किया गया और उसके बाद अब ईडी अपना काम कर रही है।

खनन के अवैध मामले में हो रही छापेमारी
दिलबाग सिंह यमुनानगर के पूर्व विधायक और आईएनएलडी के नेता हैं। ईडी की टीम ने उनके घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इतना ही नहीं दिलबाग सिंह के संपर्क वाले अन्य खनन कारोबारियों से भी पूछताछ जारी है। ईडी ने दिलबाग सिंह के देश और विदेशों में कई चल और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बियानी कॉलेज में ‘नव्यायन-2026’ डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सजी शाम जयपुर।...

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...