डीएसटी व गंगाशहर पुलिस का नशे पर बड़ा वार,भारी मात्रा में नशे का साजो सामान बरामद,स्कूटी जब्त..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर जिला स्पेशल सेल व गंगाशहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशीली दवाइयों की बड़ी खेप के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। आईजी ओमप्रकाश व एसपी योगेश यादव द्वारा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की इत्तला पर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मुनायक चौक निवासी आरोपी 32 वर्षीय मुकेश पुत्र शिवशंकर नाई को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है । आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 700 शीशीयां VAVCOD – CM COUGH SYRUP CHLORPHENIRAMINE MALEATE & CODEINNE PHOSPHATE SYRUP मय स्कुटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है, मामले की अग्रिम जांच नापासर एसएचओ जगदीश प्रसाद उनि द्वारा की जा रही है।

इस कार्रवाई में गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ पुलिस निरीक्षक, डीएसटी प्रभारी महेन्द्र दत्त शर्मा,भवानीदान सउनि पुलिस थाना गंगाशहर,रामकरण सउनि,दीपक यादव एचसी, कानदान एचसी (डीएसटी टीम ),रामनिवास कानि,सुनील कानि,जयनारायण कानि पुलिस थाना गंगाशहर व वासुदेव कानि, योगेन्द्र धवल कानि डीएसटी टीम आदि शामिल रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...