ब्लड सेवा समिति के आह्वान पर प्लाज्मा दान कर पिता को दी श्रंद्धांजलि

ब्लड सेवा समिति के आह्वान पर प्लाज्मा दान कर पिता को दी श्रंद्धांजलि

बीकानेर@जागरूक जनता।  ब्लड सेवा समिति के आह्वान पर अपने पिता को  श्रंद्धांजलि देने  के लिए ओर कोरोना रोगियों की जान बचाने के लिए आनंद पारीक ने राजकीय पी बी एम चिकित्सालय, बीकानेर में प्लाज्मा दान कर दो जनों की जान बचाने का कार्य किया। आनंद पारीक  अनेक संस्थाओं से जुड़े है,समाजसेवी के साथ शिक्षक ओर कर्मचारी जगत में अपनी पहचान रखते है। अभी वे शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष, प्रगतिशील पारीक संस्था के महामंत्री, गुफ़ा मंदिर सेवा समिति के सरंक्षक सदस्य,राजस्थान ब्राह्मण मंच के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष है।गत वर्ष कोरोना काल मे उनकी सेवाएं सरहानीय रही है और सेवा करते करते वो पॉजिटिव हो गए।
                                
पारीक ने सिक्षको,कर्मचारियों और बीकानेर की जनता का आह्वान  किया कि वो जरूरत मंद कोरोना रोगियों के लिए बीकानेर ब्लड सेवा समिति,बीकानेर के माध्यम से रक्त ओर प्लाज्मा दान कर लोगो की जान बचाकर पुण्य का कार्य करे, साथ ही बीकानेर ब्लड सेवा समिति राम पारीक,रवि पारीक ,विक्रम ओर उनकी टीम की  इस पुनीत कार्य के लिए सराहना की। राजकीय ब्लड बैंक बीकानेर के विभागाध्यक्ष ने उन्हें प्रासस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related