संभागीय आयुक्त ने किया राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण


बीकानेर@जागरूक जनता। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने गुरुवार को राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तक व्यवस्थापन की विषयवार व्यवस्था एवं रखरखाव की जानकारी ली। संभागीय आयुक्त ने उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद जयशंकर प्रसाद एवं चेतन भगत की पुस्तकों के बारे में जानकारी ली तथा महात्मा गांधी कार्नर का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त पुस्तकालय में ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर में इंद्राज 10 हजार 422 पुस्तकों की भी जानकारी ली तथा पुस्तकालय के पुस्तकों के आदान प्रदान की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने पाठकों से पुस्तकालय के सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय के पुस्तकालय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा मौजूद रहे।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव 6 से 8 मार्च तक

Thu Mar 3 , 2022
बीकानेर@जागरूक जनता। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 6 से 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को इससे संबंधित पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि ऊंट उत्सव की शुरुआत 6 मार्च को हेरिटेज वॉक के […]

You May Like

Breaking News