शहरी क्षेत्र में प्रायोगिक तौर पर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू

बीकानेर@जागरूक जनता। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन की अध्यक्षता में जिले में यातायात व्यवस्था के संबंध में आयोजित बैठकों के दौरान दिए गए निर्देशों की अनुपालना में बीकानेर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए केईएम रोड से कोटगेट तथा सट्टा बाजार से कोटगेट के मार्गों पर प्रायोगिक रूप से शुक्रवार से एक तरफा यातायात व्यवस्था लागू की गई है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर(नगर) अरुण प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे, इसके मद्देनजर निम्नानुसार व्यवस्था की गई है-
1. सार्दुल सिंह सर्किल से प्रेमजी पॉईंट से कोटगेट की ओर जाने वाले वाहन:- सार्दुल सिंह सर्किल -प्रेमजी पॉईंट -फड़ पॉईंट(चौराहा) -सांखला फाटक – सट्टा बाजार की गली से कोटगेट की ओर जाएंगे।
2. लालजी पॉईंट से सार्दुल सिंह सर्किल की ओर जाने वाले वाहन:-  सांखला फाटक- सट्टा बाजार की गली से होते हुए कोटगेट से सीधा सार्दुल सर्किल की ओर जाएंगे।
3. कोटगेट से सार्दुल सिंह सर्किल की ओर जाने वाले वाहन:- कोटगेट – कोटगेट फाटक से सीधा सार्दुल सिंह सर्किल की ओर जाएंगे।
4. कोटगेट से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन:- कोटगेट फाटक- फड़ पॉईंट(चौराहा) -सांखला फाटक- लालजी पॉईंट से रेलवे स्टेशन की ओर जाएंगे।
5. कोयला गली से कोटगेट फाटक की ओर जाने वाले वाहन:- सांखला फाटक – सट्टा बाजार की गली से कोटगेट फाटक की ओर जाएंगे।
6. फड़ बाजार से कोटगेट फाटक की ओर जाने वाले वाहन:- फड़ पॉईंट(चौराहा) -सांखला फाटक – सट्टा बाजार की गली से कोटगेट फाटक की ओर जाएंगे।
7. जिन्ना रोड़(सुभाष मार्ग) से सट्टा बाजार की ओर जाने वाले वाहन :- कोटगेट फाटक- फड़ पॉईंट(चौराहा) -सांखला फाटक- सट्टा बाजार की गली की ओर जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था से आए सुधारों का मूल्यांकन कर, इस व्यवस्था को आगे बनाये रखने का निर्णय लिया जाएगा। इन मार्गों पर अनुमत वाहनों की श्रेणी के संबंध में पूर्ववत व्यवस्था यथावत रहेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...