जिला कलक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों से ली कोविड-19 स्थिति की जानकारी

जिला कलक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों से ली कोविड-19 स्थिति की जानकारी

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि जिले में दूसरी डोज से वंचित पात्र लोगों के वैक्सीनेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा यह कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
जिला कलक्टर ने जिले में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति व रोकथाम के संबंध में शुक्रवार को बैठक ली और स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए डोर टू डोर व्यवस्था की जाए। बीएलओ और एएनएम समन्वय करते हुए घर-घर संपर्क कर ऐसे लोगों को डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें। प्रिकॉशन डोज के लिए उन लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए जो कोमोरबिडिटी श्रेणी के तहत आते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि वर्तमान में 1 लाख 97 हजार लोगों की वैक्सीनेशन की दूसरी डोज बकाया है।
जिला कलेक्टर ने जॉइंट एनफोर्समेंट टीमों की कार्रवाई, चेक पोस्ट,  कंटेनमेंट जोन, सेंपलिंग, वैक्सीनेशन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पोजीटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को दवाई उपलब्ध करवाने और इनकी नियमित मॉनिटरिंग में कोई कोताही ना हो।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलानिचामी, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही, सीएमएचओ डॉ बीएल मीना, डॉ सुरेन्द्र वर्मा, डॉ रंजन माथुर सहित संबंधित चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...