जिला कलक्टर कलाल ने कलेक्ट्रेट के कार्यालयों व शाखाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

बीकानेर@जागरूक । जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने निजी शाखा, एनआईसी के अलावा लेखा, राजस्व, सहायता, न्याय, निर्वाचन, पूल व सामान्य शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर), उपखंड अधिकारी, जिला रसद अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर कार्यालय की गतिविधियों की जानकारी भी ली।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों और शाखाओं के रिकॉर्ड दुरुस्त रखे जाएं व निर्देश दिए कि परिवादी की शिकायत पर नियम सम्मत त्वरित राहत के प्रयास हों। आमजन से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शिकायतों का निस्तारण शीघ्र किया जाए। सभी अधिकारी राज्य सरकार की मंशा अनुरूप अपने विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं से आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करें।
इस दौरान प्रशिक्षु अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलानिचामि, अतिरिक्त निजी सचिव आशानंद कल्ला मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...