जिला कलक्टर ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत यूआईटी द्वारा आयोजित शिविर का किया अवलोकन

जिला कलक्टर ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत यूआईटी द्वारा आयोजित शिविर का किया अवलोकन

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर विकास न्यास द्वारा वृंदावन एनक्लेव फेज प्रथम में आयोजित शिविर का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने न्यास द्वारा शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की तथा कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करते हुए आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविरों के प्रारूप में बदलाव करते हुए अब न्यास की स्वीकृत काॅलोनियों में इनका आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत ग्राम उदासर की समस्त 90ए/90बी स्वीकृत काॅलोनियों के लिए वृंदावन एनक्लेव में आयोजित शिविर से हुई है। मंगलवार को भी यहीं शिविर आयोजित होगा, जबकि 27 से 29 अक्टूबर तक जयनारायण व्यास काॅलोनी के सेक्टर 8 स्थित सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा।
*शिविर के दौरान ही प्रकरण निस्तारण के निर्देश*
जिला कलक्टर ने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया। रामपुरा बस्ती निवासी कृष्णा कौर के आवेदन के अवलोकन के दौरान उन्होंने शिविर में ही पट्टा जारी करने के निर्देश दिए। कृष्णा कौर न्यास द्वारा पूर्व में जारी पट्टे के आधार पर नया पट्टा जारी करने की मांग की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि ऐसे प्रकरणों को बेवजह लंबित नहीं रखा जाए तथा सोमवार को ही पट्टा जारी करते हुए उन्हें अवगत करवाया जाए।

*शिविर में जारी किए 210 पट्टे*

नगर विकास न्यास द्वारा आयोजित शिविर के दौरान सोमवार को न्यास की स्वीकृत काॅलोनियों में 210 पट्टे तैयार कर जारी किए गए। इसी प्रकार नामांतरकरण के 45 प्रकरणों का निस्तारण हुआ और भवन निर्माण की 8 स्वीकृतियां दी गई। इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, अशोक अग्रवाल सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...