जिला कलक्टर ने किया बीकेईएसएल के स्काडा डिविजन का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया बीकेईएसएल के स्काडा डिविजन का निरीक्षण

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को बीकानेर इलेक्ट्रिक सप्लाई लिमिटेड के पवनपुरी स्थित प्रशासनिक भवन तथा सांगलपुरा स्थित स्काडा डिविजन और नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने स्काडा डिविजन से शहर के सभी 36 सब स्टेशन से विद्युत सप्लाई के नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग, उपभोक्ताओं की शिकायतों के संधारण एवं इनके निस्तारण सहित समूची प्रक्रिया की जानकारी ली। कन्ज्यूमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट के बारे में जाना तथा कहा कि कलक्ट्रेट की विद्युत सप्लाई अलग डेडिकेटेड फीडर से की जाए। इस दौरान उन्होंने बीकेईएसएल के विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त कार्मिकों एवं इनकी कार्यप्रणाली के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त विद्युत मिले तथा उनकी समस्याओं का और अधिक त्वरित समाधान हो, ऐसी व्यवस्था की जाए। उन्होंने पीबीएम अस्पताल सहित प्रमुख स्थानों पर विद्युत सप्लाई की स्थिति और यहां की विद्युत सप्लाई में व्यवधान होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में भी जाना।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण कुमार शर्मा, बीकेईएसएल के सीईओ शांतनु भट्टाचार्य, प्रबंधक अर्पण दत्ता, उप प्रबंधक गौरव शर्मा, बिल प्रभारी अंचितो गोस्वामी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...