7 मार्च को जयपुर में डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी की शादी

‘बॉर्डर’ ‘उमराव जान’ ‘एलओसी कारगिल’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्माता-निर्देशक जेपी दत्ता अपनी बेटी निधि दत्ता की शादी जयपुर से कर रहे हैं।

जयपुर। ‘बॉर्डर’ ‘उमराव जान’ ‘एलओसी कारगिल’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्माता-निर्देशक जेपी दत्ता अपनी बेटी निधि दत्ता की शादी जयपुर से कर रहे हैं। इसके तहत छह और सात मार्च को होटल रामबाग पैलेस में कार्यक्रम होंगे।

इसमें शामिल होने के लिए मुम्बई से कई बड़े चेहरे जयपुर आएंगे। निधि जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी, इसके लिए मनीष गुरुवार को ही लहंगा लेकर जयपुर पहुंच गए।

इनके अलावा अर्जुन रामपाल अपने बेटे और पत्नी के साथ शहर आए हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर आकर अच्छा लग रहा है, अब यहां पूरा समय शादी को देने वाले हैं। वेडिंग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस शादी में अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन भी शिरकत करेंगी।

इन दोनों की जोड़ी के साथ जेपी दत्ता ने ‘उमराव जान’ फिल्म बनाई थी। इनके अलावा सुनील शेट्टी, अनु मलिक, सोनू सूद, जावेद अख्तर सहित कई नामचीन हस्तियां शामिल होगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...