उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शुक्रवार को अलवर दौरे पर रही


अलवर:- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शुक्रवार को अलवर दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने गोविंदगढ़ में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। इसके बाद अलवर जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय में मीडिया सेंटर का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की गारंटी का हवाला दिया और विकसित भारत के लिए तीसरी बार मोदी सरकार बनने की घोषणा की। इस दौरान विधायक बालकनाथ योगी और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Next Post

भूपेंद्र यादव पर समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

Fri Mar 22 , 2024
अलवर में लोकसभा चुनाव की हलचल तेज होने लगी है। इसी क्रम में विभिन्न समाज के लोग भी समर्थन देते हुए नजर आ रहे हैं। यादव समाज के अध्यक्ष भरत यादव ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान […]

You May Like

Breaking News