“ताल” में कथक के विविध रंग देख दर्शन मंत्र मुग्ध

जयपुर @ जागरूक जनता। रविंद्र मंच के मुख्य सभागार में अग्रवाल एजुकेशनल कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ताल 2023 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ कथक डांस एंड म्यूजिक की करीब 125 छात्राओं ने अपनी मनोहारी नृत्यों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। जब कार्यक्रम में 6 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की नृत्यांगनाओं ने विभिन्न नृत्यों की प्रस्तुति दी तो सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। डॉ स्वाति अग्रवाल ने अपनी वरिष्ठ शिष्याओ हर्षिता व स्नेहल के साथ थाट, आमद, तिहाईयां, चकर का टुकडे आदि प्रस्तुत किये। इसके साथ ही छात्राओं ने गणेश वंदना, तराना, ठुमरी, विभिन्न वाद्य यंत्रों की धुन पर कथक, राजस्थानी लोक नृत्य आदि की मनोहारी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिव तांडव “शंकर अति प्रचंड “रहा जिसकी प्रस्तुति चारवी, अदिति, अवनी, शालिनी, इशिका व दुर्गेश ने दी। साथ ही शाइनी व यशवी ने शिव के अर्धनारीश्वर रूप को आंगिक अभिनय के ललितपूर्ण संयोजन से प्रस्तुत किया। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अशोक पंड्या मुख्य अतिथि के रूप में एवं राजस्थान ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अश्विन दलवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे व प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक प्रणय भारद्वाज ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...