राज्यपाल से अभिनेता मुकेश खन्ना की शिष्टाचार भेंट: राजभवन में संविधान उद्यान भी देखा, कहा संविधान को प्रत्यक्ष देखना अनूठा अनुभव


जयपुर । राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में महाभारत तथा शक्तिमान धारावाहिक से प्रसिद्ध अभिनेता श्री मुकेश खन्ना ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

श्री खन्ना ने बाद में राजभवन स्थित संविधान उद्यान का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि संविधान को अब तक पढ़ा ही था, पर इसे प्रत्यक्ष देखने का अनुभव अनूठा है। उन्होंने संविधान के विभिन्न भागों के कलात्मक रूपों, संविधान की मूल प्रति पर उकेरी कलाकृतियों के शिल्प का अवलोकन करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारी संस्कृति का प्रतिबिंब है। उन्होंने इसे देश की विरल धरोहर बताया।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण आंदोलन: जाटों ने भरी हुंकार, गजट नोटिफिकेशन होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Thu Feb 15 , 2024
भरतपुर. भरतपुर-धौलपुर व डीग के जाटों को केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर जयचोली के पास गुरुवार को 30वें दिन भी महापड़ाव जारी रहा। जटमासी व बिलोठ मोड पर चल रहे दो महापड़ावों को भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति […]

You May Like

Breaking News