राज्यपाल से अभिनेता मुकेश खन्ना की शिष्टाचार भेंट: राजभवन में संविधान उद्यान भी देखा, कहा संविधान को प्रत्यक्ष देखना अनूठा अनुभव

जयपुर । राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में महाभारत तथा शक्तिमान धारावाहिक से प्रसिद्ध अभिनेता श्री मुकेश खन्ना ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

श्री खन्ना ने बाद में राजभवन स्थित संविधान उद्यान का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि संविधान को अब तक पढ़ा ही था, पर इसे प्रत्यक्ष देखने का अनुभव अनूठा है। उन्होंने संविधान के विभिन्न भागों के कलात्मक रूपों, संविधान की मूल प्रति पर उकेरी कलाकृतियों के शिल्प का अवलोकन करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारी संस्कृति का प्रतिबिंब है। उन्होंने इसे देश की विरल धरोहर बताया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related