निगम आयुक्त ने किया भंडार गृह का अवलोकन

निगम आयुक्त ने किया भंडार गृह का अवलोकन

बीकानेर@जागरूक जनता। नगर निगम आयुक्त एएच गौरी ने बुधवार को निगम के भंडार गृह का अवलोकन किया। उन्होंने शहरी क्षेत्र को सेनेटाइज्ड करने के लिए की गई व्यवस्था को देखा तथा बताया कि निगम को दस हजार लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड प्राप्त हुआ है। इसके मद्देनजर अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था करते हुए शहरी क्षेत्र के सेनेटाइजेशन में और अधिक गति लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा की अनुपालना में प्राप्त सुपर सकर मशीन और अन्य छोटे वाहनों का शीघ्र ही रजिस्ट्रेशन करते हुए इनका उपयोग प्रारम्भ किया जाएगा। इसके लिए कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने भंडार गृह की विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा तथा कहा कि कार्मिकों द्वारा कोरोना गाइडलाइन की पालना की जाए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Radha गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को मिला भामाशाह सम्मान

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 July 2026

Jagruk Janta 1 July 2026Download रिएक्ट करें♥️    जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...