निगम आयुक्त ने किया इंदिरा रसोई का अवलोकन

निगम आयुक्त ने किया इंदिरा रसोई का अवलोकन

बीकानेर@जागरूक जनता। नगर निगम आयुक्त एएच गौरी ने मंगलवार को राजकीय एसडीएम जिला चिकित्सालय में संचालित इंदिरा रसोई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां खाना खा रहे लोगों से बातचीत की और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इंदिरा रसोई संचालक राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना करें तथा गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत ना आए, इसका घ्यान रखें। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर कोविड प्रोटोकाल की पालना की जाए तथा  आवश्यक डिस्टेंसिंग रखी जाए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को 8 रुपये में भर पेट पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने की यह राज्य सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। समय-समय पर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...