बीकानेर के सेलेब्रिटी महाराज संवित सोमगिरि जी कोरोना से हारे जंग, हुए ब्रह्मलीन

बीकानेर के सेलेब्रिटी महाराज संवित सोमगिरि जी कोरोना से हारे जंग, हुए ब्रह्मलीन

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है,शहर के धर्मगुरु व लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी संवित सोमगिरि महाराज कोरोना से जंग हार गए जिनका अभी अभी निधन हो गया है जिसकी पुष्टि उनके शिष्य बी जी व्यास ने की है । व्यास ने बताया सोमगिरि जी महाराज विगत माह कोरोना से संक्रमित हो गए हालांकि इनकी रिपोर्ट नेगेटिव भी आ गई । इस दौरान उनकी तबियत फिर बिगड़ने पर वापिस से पीबीएम के टीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जंहा वे आईसीयू में विगत दिनों से वेंटिलेटर पर थे जंहा आज बुधवार रात्रि इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली । बता दें, स्वामी संवित सोमगिरी जी महाराज बीकानेर के सेलिब्रिटी व धर्मरक्षा के युगपुरुष है और इनके अनुयायियों में बड़े बड़े ओहदे पर आसीन अधिकारी, कर्मचारी, उद्योगपति, मंत्री तक इनके शिष्य है ऐसे में महाराज जी के निधन की खबर मिलते ही उनके अनुयायियों में शोक की लहर है ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...