बीकानेर में कोरोना बढ़ा रहा अपना कुनबा, युवा आ रहे चपेट में,एक्टिव केसों की संख्या 52 पहुंची, आज मिले इन क्षेत्रों से…

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में कोरोना के संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है, संक्रमण की चेन अब शहर की कई कॉलोनियों में पहुंच चुकी है । जंहा आज सोमवार की रिपोर्ट में फिर 4 पॉजिटिव सामने आए है जिसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने की है । डॉ मीणा ने बताया यह चारों पॉजिटिव बीकानेर शहर की कॉलोनियों में से है जिसमे 17 वर्षीय बालक गोलच्छा चौंक, 32 वर्षीय महिला लालीबाई बगिची, 49 वर्षीय पुरूष सार्दुल गंज काॅलोनी, 31 वर्षीय युवक पुलिस लाइन से मिला है। इसके साथ ही बीकानेर कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढकर 52 हो गई है । बता दे, बीकानेर में 8 माइक्रोकन्टेन्टमेंट जोन बनाए गए है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related