कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा :गहलोत की दावेदारी पर फैसला अगले महीने; 24 से 30 सितंबर तक होंगे नामांकन

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को काउंटिंग और रिजल्ट आएगा। रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CWC) की वर्चुअल बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस अब भी बरकरार है।

कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने मीडिया से कहा कि CWC ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। 22 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। 24 से 30 सितंबर तक नामांकन होंगे। 1 अक्टूबर को नामांकनों की जांच होगी। 8 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार हुआ तो ही चुनाव होंगे नहीं तो 8 अक्टूबर को ही अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।

एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के स्तर पर वोटिंग होगी। 19 अक्टूबर को वोट गिने जाएंगे और अध्यक्ष के चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। करीब 9000 कांग्रेस डेलिगेट्स अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग करेंगे।

24 से 30 सितंबर के बीच ही तय होगी गहलोत की दावेदारी
सीडब्ल्यूसी की बैठक में आज कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम मंजूर करने पर ही फोकस रहा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। आज केवल चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गांधी बनाम गैर गांधी का मुद्दा अब भी अनसुलझा ही है। अब 24 से 30 सितंबर तक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले नेता नामांकन करेंगे।

गहलोत को लेकर नामांकन की तारीख पर ही अब सस्पेंस क्लियर होगा। गहलोत नामांकन करते हैं या नहीं इसी पर आगे दारोमदार रहेगा। कांग्रेस का एक धड़ा राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा है। गहलोत सहित कई नेता अब भी राहुल को मनाने की बात कह रहे हैं।

इससे पहले दोपहर साढ़े 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक सीडब्ल्यूसी की वर्चुअल बैठक हुई। सोनिया गांधी इलाज के लिए अमेरिका दौरे पर हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ हैं,तीनों अमेरिका से ही वर्चुअल बैठक में जुड़ें।

राजस्थान से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा, गुजरात प्रभारी रघु शर्मा, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, भंवर जितेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी अजय माकन बैठक से जुड़ें। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब जी-23 के गुलाम नबी आजाद राहुल गांधी पर चापलूसों से घिरे रहने और पार्टी को बर्बाद करने के आरोप लगाकर कांग्रेस छोड़ चुके हैं। मनीष तिवारी भी खुलकर सामने आ चुके हैं। आनंद शर्मा सहित इस ग्रुप से जुड़े कई और नेता भी खुलकर सामने आने की तैयारी में हैं।

आज की बैठक गुलाम नबी के कांग्रेस छोड़ने से पहले तय हो चुकी थी। आज बैठक में जी-23 से जुड़े नेताओं के मुद्दों पर आनंद शर्मा के अलावा किसी ने जिक्र नहीं किया। राहुल गांधी की अगुवाई में 7 सितंबर से कन्या कुमारी से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इससे पहले 4 सितंबर को दिल्ली में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली होने जा रही है।

राजस्थान के लिए टर्निंग पॉइंट हो सकता है फैसला
अशोक गहलोत का नाम अध्यक्ष पद पर आगे करने और नहीं करने की दोनों ही हालत में राजस्थान की राजनीति के लिए टर्निंग पॉइंट माना जाएगा। इससे राजस्थान की सियासत में कई बदलाव होंगे। सचिन पायलट खेमे के समीकरण भी बदलेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल
नोटिफिकेशन- 22 सितंबर
नॉमिनेशन- 24 सितंबर से
लास्ट डेट-30 सितंबर
इलेक्शन- 17 अक्टूबर
काउंटिंग- 19 अक्टूबर

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...