कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने राहुल गांधी के लिए कही ऐसी बात, मच गया बवाल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि अविश्वास प्रस्ताव पर अपना भाषण खत्म करने के बाद राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दिया था। इस बीच बिहार से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने काफी शर्मनाक और बचकाना बयान दिया।

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लोकसभा में कथित रूप से अपने संबोधन के दौरान फ्लाइंग किस देने के आरोप लगा है। इसी मामले पर अब बिहार से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने विवादित बयान दिया है। उनके बयान के बाद एक तरफ जहां भाजपा नेता उन पर हमलावर हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस बैकफुट पर आ गई।

राहुल जी के पास लड़कियों की कमी नहीं- कांग्रेस विधायक

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप बुधवार को लगाया था कि अविश्वास प्रस्ताव पर अपना भाषण खत्म करने के बाद राहुल गांधी ने सदन में फ्लाइंग किस दिया था। इस पर बिहार से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने शर्मनाक बयान देते हुए कहा, ‘राहुल गांधी के पास फ्लाइंग किस देने के लिए लड़कियों की कमी नहीं है, अगर उन्हें किसी को फ्लाइंग किस देना होगा तो वह स्मृति ईरानी जैसी 50 साल की किसी बूढ़ी को क्यों देंगे? यह सब आरोप निराधार है।’

नवादा की हिसुआ सीट से विधायक है नीतू सिंह

एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची नीतू सिंह से जब पत्रकारों ने राहुल गांधी पर लगे आरोपों को लेकर सवाल किया तो नवादा जिले की हिसुआ सीट से कांग्रेस विधायक ने ये विवादित बयान दिया। इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने नीतू सिंह के बयान की निंदा करते हुए उसे शर्मनाक बताया है।

राहुल को बचाने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है- शहजाद

वहीं, इस पूरे मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी नीतू सिंह के बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि महिला विरोधी कांग्रेस राहुल गांधी की कथित गलत हरकतों पर उनका बचाव करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

यौन शोषण करने वाले पर गुस्सा नहीं आता है- स्वाति मालीवाल

राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस देने के आरोप को भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर लगे यौन शोषण से जोड़ते हुए स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा। गुरुवार को ट्वीट कर उन्होंने लिखा, “हवा में फेंकी हुई एक कथित फ्लाइंग किस से इतनी आग लग गई। 2 लाइन पीछे एक आदमी बृजभूषण बैठा हुआ है। जिसने ओलम्पियन पहलवानों को कमरे में बुलाकर छाती पर हाथ रखा, कमर पे हाथ रखा और यौन शोषण किया। उसके करे हुए पर गुस्सा क्यों नहीं आता?

राहुल गांधी पर फ्लाइंग Kiss देने का आरोप

इस पल के गवाह रहे लोगों के अनुसार, जब राहुल गांधी अपने अविश्वास प्रस्ताव भाषण के बाद लोकसभा परिसर से बाहर निकल रहे थे तो उनकी कुछ फाइलें गिर गई थीं। जैसे ही वो उन्हें उठाने के लिए झुके तो कुछ बीजेपी सांसद उन पर हंसने लगे। इस पर राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस दिया और हंसते हुए बाहर चले गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस घटना की शिकायत लोकसभा स्पीकर से भी की।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...