विद्याधरनगर विधानसभा से आम आदमी प्रत्याशी डॉ. संजय बियानी ने किया विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क

जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा के आम आदमी प्रत्याशी डॉ. संजय बियानी ने विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। गौरतलब है कि डॉ. संजय बियानी सुबह घर से निकले और झोटवाड़ा के वार्डो में पहुंचे। इस दौरान बुजुर्ग, युवा और महिलाएं डॉ. संजय बियानी को देखकर खुश हुई। डॉ. संजय बियानी ने बुजुर्गो के पैर छुकर उनका आर्शिवाद लिया और जनसंपर्क की शुरुआत की । इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बस जनता से यह कहना चाहता हूं कि न पेपर माफिया चाहिए न महिलाओं के साथ दुष्कर्म और न ही छेड़छाड़ की घटनाएं बस यह चाहिए कि सभी को उनका हक मिले और महिलाएं स्वतंत्र होकर घूम सके। क्षेत्र के विकास में कोई भी रुकावट न आए।

क्योंकि पिछले 15 साल में भाजपा विधायक ने विद्याधर नगर में विकास के नाम पर कोई काम नहीं किया। यहां तक की विधायक कोष का पैसा भी विकास कार्य में पूरा खर्च नहीं कर सके, और कांग्रेस की बात करें तो बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर को निंदनीय बयान दिया था वो तो हम सभी जानते ही है। इसीलिए मैं अपने क्षेत्र का वास्तविक विकास करना चाहता हूं । मेरे आम नागरिकों को उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा कर जनसेवा करना चाहता हूं। मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपका चुनाव है। मुझे आपका बस साथ चाहिए ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...