कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 191.50 रुपए सस्ता:एक माह में दूसरी बार कम हुई रेट

इससे पहले 1 जून को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी हुई थी

जयपुर। राजस्थान में महंगाई से लोगों को मामूली राहत आज मिली है। तेल-गैस कंपनियों ने आज कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 191.50 रुपए की कमी है। इस कमी के साथ आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जयपुर में 2046.50 रुपए में बाजार में मिल रहा है। हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि आज तेल-गैस कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। इस कमी के बाद जयपुर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2238 से कम होकर 2046.50 रुपए प्रति सिलेंडर हुई है। उन्होंने बताया कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर अब भी बाजार में 1006.50 रुपए में मिल रहा है।

एक महीने में दूसरी बार कमी
कंपनियों ने इससे पहले 1 जून को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की थी। तब 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 126.50 रुपए कम हुए। इस तरह 30 दिन के दौरान कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में कंपनियों ने कुल 318 रुपए की कमी की है।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

421 करोड़ रुपये के कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री का उदयपुर दौरा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...

गायत्री यज्ञ एवं राम आदर्शो पर शिक्षक व विद्यार्थियों के साथ चर्चा

जयपुर. साकेत किड्स एकेडमी में अनुकरणीय आदर्श प्रभु श्री...