कलक्टर एसपी का मैराथन सिटी राउंड,दो दुपहिया वाहन और एक दुकान सीज,काटे चालान,देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ गुरुवार को शहर का मैराथन राउंड लिया। इस दौरान बिना मास्क सड़कों पर घूम रहे दो चालकों के दुपहिया वाहन सीज किए। जयनारायण व्यास कॉलोनी में दो स्थानों बिना मास्क बैठे वरिष्ठ नागरिकों को मास्क लगाने की समजाइश की, वहीं जयपुर रोड पर बिना मास्क घूम रहे बच्चों के लिए हाथोहाथ मास्क मंगवाए। जयनारायण व्यास कॉलोनी में ऑल इन वन मेडिकल एंड जनरल स्टोर में दवाइयों के अलावा अन्य जनरल उत्पाद बेचने और यहां मौजूद लोगों के मास्क नहीं होने के कारण चालान के निर्देश दिए। सार्दुलगंज स्थित बीकानेर मेडिकल एंड जनरल स्टोर के संचालक के मास्क नहीं होने पर चालान किया और कहा कि इसकी पुनरावर्ती होने पर दुकान सीज कर दी जाए। इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज के पास भी एक दुकानदार के मास्क नहीं होने और अनावश्यक भीड़ होने के कारण उसे सीज करने के निर्देश दिए।
*इन क्षेत्रों का लिया राउंड*
जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट से दुर्गादास सर्किल, रोडवेज बस स्टैंड, करनी नगर, गांधी नगर, जिला परिषद, जयपुर रोड, हल्दीराम प्याऊ, वैष्णोधाम के पीछे, स्वर्ण जयंती नगर, खतुरिया कॉलोनी, शिवबाड़ी चौराहा, जयनारायण व्यास कॉलोनी, पँचशती सर्किल, ब्रह्मा कुमारी सर्किल, मेडिकल कॉलेज चौराहा, अम्बेडकर सर्किल, पीबीएम अस्पताल के आगे से मेजर पूर्ण सिंह सर्किल आदि क्षेत्रों का दौरा किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की शत प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी स्तर पर ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए मूवमेंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के विभिन्न अधिकारी साथ रहे।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...