सामूहिक शिव पार्थिव महारुद्राभिषेक 13 जुलाई को

सामूहिक शिव पार्थिव महारुद्राभिषेक कार्यक्रम के पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 13 जुलाई 2025 (रविवार) को करणी वाटिका मैरिज गार्डन, मोरीजा में आयोजित होने वाले सामूहिक शिव पार्थिव महारुद्राभिषेक कार्यक्रम के पोस्टर का आज भव्य विमोचन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एस.डी. मिश्रा ने पोस्टर का अनावरण करते हुए कहा कि “ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ समरसता और सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं।” उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी, संतश्री मेहरदास बाबा ट्रस्ट अध्यक्ष लोकचंद हरीरामानी, समाजसेवी नगेंद्र वशिष्ठ, गोपाल शर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, कन्हैया लाल लखवानी, शशि हरिरामानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आगामी धार्मिक आयोजन की सफलता की कामना की।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...