बाल अभिरूचि शिविर से बच्चों के व्यक्तित्व में सर्वांगीण विकास होता है-ओझा

पिंकसिटी प्रेस क्लब समर कैम्प का जोरदार आगाज  

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब ग्रीष्मकालीन बाल अभिरूचि शिविर का जोरदार आगाज रविवार को प्रेस क्लब सभागार में किया गया। समर कैम्प शुभारम्भ के अवसर पर खाद्य एवं सुरक्षा के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के व्यक्तित्व में सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने प्रतिभागियों को डे वाई डे सीखने की प्रेरणा दी।

10 दिवसीय समर कैम्प शुभारम्भ के अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि बाल अभिरूचि शिविर के माध्यम से क्लब परिवार के बच्चों को विभिन्न विधाओं में पारंगत करना है ताकि वे भविष्य में किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके। शिविर में कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, उपाध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद शर्मा शिविर संयोजक अनिता शर्मा कार्यकारिणी सदस्य निखलेश शर्मा, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, विकास आर्य, ओमवीर भार्गव, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह शेखावत, राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ रंगकर्मी राजेन्द्र शर्मा राजू सहित अनेक पत्रकार एवं परिजन उपस्थित थे। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...