शहर में एक मैरीज पैलेस सीज,नगर विकास न्यास ने की कार्यवाही..

बीकानेर@जागरूक जनता। नगर विकास न्यास ( यूआईटी) ने बीकानेर में एक मैरिज पैलेस को सीज करने की कार्रवाई की है। यह मैरिज पैलेस अवैध रूप से संचालित हो रहा था। यह कार्रवाई जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के आदेश व यूआईटी सचिव नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित के निर्देश पर यूआईटी तहसीलदार कालूराम पडि़हार के नेतृत्व में की गई है। तहसीलदार कालूराम पडि़हार ने बताया कि सुजानदेसर में लेगा बाड़ी में अवैध रूप से आंगन गंगा नाम से मैरिज पैलेस संचालित हो रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर इस मैरिज पैलेस को सीज करने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान यूआईटी एक्सईएन राजीव गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता नरेश, भव्यदीप, अल्का, हल्का पटवारी पूर्णाराम व होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कचरा वाहन में वापस भेजा School का फर्नीचर, छात्राओं ने जताया रोष

चुनाव के बाद पीएम श्री बालिका स्कूल पहुंचा फर्नीचर गंदगी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 16 September 2026

Jagruk Janta 16 September 2026Download रिएक्ट करें♥️  👍 👎 😊 🌸       https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414