चीन का कबूलनामा:झड़प के 8 माह बाद अपने 5 सैनिकों की मौत की बात कबूली, सभी को हीरो बताया

डिसइंगेजमेंट के समझौते केे तहत चीन की सेना पैंगॉन्ग लेक के पास से पीछे हट रही है। चीनी सेना ने यहां 100 से ज्यादा बंकर बना लिए थे। इन्हें तोड़ा जा रहा है।

बीजिंग। गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद चीनी सेना ने पहली बार अपने सैनिकों के मारे जाने की बात कबूल की है। चीनी सेना के ऑफिशियल न्यूज पेपर PLA डेली के मुताबिक, इस झड़प में 5 सैनिकों की मौत हुई थी। इनमें एक रेजिमेंटल कमांडर भी शामिल था। सेना ने उन्हें हीरो का दर्जा दिया है।

पिछले साल 15-16 जून की रात ईस्टर्न लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर दोनों देशों के सैनिकों में हिंसक टकराव हुआ था। इसमें भारत के कर्नल संतोष बाबू समेत 20 जवान शहीद हुए थे। अब तक मीडिया रिपोर्ट्स में चीन के 40 से ज्यादा सैनिकों के मारे जाने के दावे किए जा रहे थे।

चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ने शुक्रवार को माना कि काराकोरम माउंटेन पर तैनात 5 फ्रंटियर ऑफिसर्स और सोल्जर्स की भारत के साथ टकराव में मौत हुई थी। देश की संप्रभुता की रक्षा में योगदान के लिए उनकी तारीफ भी की गई है।

मरने वालों में रेजिमेंटल कमांडर भी शामिल
चीनी सेना के ऑफिशियल न्यूज पेपर PLA डेली के मुताबिक, सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ने इन सैनिकों को हीरो का दर्जा दिया है। इनमें शिनजियांग मिलिट्री कमांड के रेजिमेंटल कमांडर क्यूई फेबाओ को हीरो रेजिमेंटल कमांडर फॉर डिफेंडिंग द बॉर्डर, चेन होंगजुन को हीरो टु डिफेंड द बॉर्डर और चेन जियानग्रॉन्ग, जियाओ सियुआन और वांग जुओरन को फर्स्ट क्लास मेरिट का दर्जा दिया गया है।

अवॉर्ड देते वक्त गलवान की कहानी बताई
यह पहली बार है, जब चीन ने इन अधिकारियों और सैनिकों की मौत की बात कबूल की है। अब तक वह गलवान में घायल हुए और मरने वाले सैनिकों की संख्या छिपाता रहा था। पांचों सैनिकों को अवॉर्ड देने के दौरान गलवान में हुए घटनाक्रम के बारे में भी बताया गया।

भारत पर डाली टकराव की जिम्मेदारी
दोनों देशों के बीच लगभग 45 साल में यह सबसे बड़ी झड़प थी। PLA इस झड़प के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उसने कहा कि अप्रैल 2020 के बाद से विदेशी सेना ने पिछले समझौते का उल्लंघन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लघंन कर सड़क और पुलों का निर्माण किया। जानबूझकर सीमा पर अपनी स्थिति को बदलते हुए उन्होंने कम्युनिकेशन के लिए भेजे गए चीनी सैनिकों पर हिंसक हमला किया।

अपने सैनिकों की तारीफ की
PLA ने कहा कि मई 2020 में भारतीय सेना के उकसावे का सामना करते हुए चेन जियानग्रॉन्ग और दूसरे चीनी सैनिकों ने संघर्ष किया और उन्हें लौटने के लिए मजबूर किया। चेन ने अपनी डायरी में लिखा है, ‘जब दुश्मनों ने हमारा सामना किया, तो हममें से कोई भी नहीं भागा। उनके पत्थर के हमलों के बीच, हमने उन्हें दूर तक धका दिया।

जून 2020 में, भारतीय सेना ने LAC पर टेंट का निर्माण किया। चीनी सेना के रेजिमेंटल कमांडर क्यूई फाबाओ कुछ सैनिकों के साथ बातचीत करने गए थे। भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को रोकने के लिए पहले से ज्यादा सैनिकों को तैनात कर दिया था।

अलग-अलग दावों का खंडन करने के लिए बताई संख्या
सिन्घुआ यूनिवर्सिटी में नेशनल स्ट्रैटजी इंस्टीट्यूट में रिसर्च डिपार्टमेंट के डायरेक्टर कियान फेंग ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि चीन ने इस घटना की डिटेल सामने लाने का फैसला लिया है, ताकि पिछले दावे का खंडन किया जा सके, जिसमें कहा गया था कि चीन के कई सैनिकों को नुकसान हुआ था।

कुछ समय पहले भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई.सी. जोशी ने रूस की एक एजेंसी के हवाले से दावा किया था कि इस झड़प में 45 चीनी सैनिक मारे गए थे।

Date:

5 COMMENTS

  1. Mit DB-Anwälte können Sie sorgenfrei klagen – Sie erhalten entweder Geld vom
    Casino zurück oder gehen ohne weitere Kosten aus dem Verfahren heraus.
    Viele Anbieter betrieben Ihr Geschäft auf dem deutschen Markt illegal und dürfen Ihr verlorenes
    Geld deshalb nicht behalten. Doch zahlreiche Glücksspielanbieter haben auch vorher schon in ganz
    Deutschland um Kunden geworben und hierzulande Milliardensummen mit ihren illegalen Angeboten […]
    Dann bleibt Ihnen erneut nichts anderes übrig als gegen Skrill, Neteller oder Ihr Kreditinstitut
    zu klagen. Giropay ist ein Online Bezahlverfahren von deutschen Finanzinstituten wie Sparkasse und Volksbank und inzwischen mit
    den Bezahlverfahren Paydirekt und Kwitt fusioniert.
    Der große Vorteil dieses Zahlungsanbieters ist, dass Zahlungen beim Empfänger direkt zur Verfügung stehen. Wollen Sie
    Ihre Verluste vom Online-Casino zurückfordern, bleibt Ihnen folglich lediglich die
    Möglichkeit einer Klage.
    Ihnen fehlte bis Juli 2021 die deutsche Glücksspiellizenz.

    Betroffen sind namhafte und große wie auch kleinere Online-Casinos und Sportwettenanbieter, die allesamt ihren Sitz im (meist
    europäischen) Ausland haben. Juli 2021 können Online-Casinos und Sportwettenanbieter deutsche Lizenzen beantragen. Sie tragen kein Risiko, da wir nur
    im Erfolgsfall eine Provision erhalten. Im Erfolgsfall
    erhalten Sie das zurückgeforderte Geld direkt auf Ihr Konto – abzüglich unserer
    Provision.

    References:
    https://online-spielhallen.de/leon-casino-freispiele-ihr-leitfaden-zu-kostenlosen-spins-und-mehr/

  2. For a A$100 bonus with 40x wagering, you’d need to wager
    A$4,000 before requesting a Richard casino withdrawal.
    However, you can use different codes on subsequent deposits to
    maximise bonuses over time. The Richard casino app experience centres around their mobile-optimised website rather than a downloadable application. Coordinate with major gaming sessions – use weekend reload bonus codes
    when planning extended playing periods.
    All RNG-based games are independently audited for fair results, so you have a
    chance to win real money. The first deposit bonus offers 100% up to
    $1,000 plus 100 free spins, while the second deposit bonus offers
    75% up to $1,500 plus 50 free spins. The site layout is
    modern and straightforward, with casino, live dealer, and sports sections clearly separated so you can move between them seamlessly.

    References:
    https://blackcoin.co/macau-casinos-guide/

  3. Lucky Ones players can indulge in a range of exclusive games and a
    personalised gaming experience like no other.
    These aren’t just games – they’re front-row seats
    to the most sophisticated live VIP casino experience available online.
    It doesn’t matter if you’re seeking a casual game or a high-roller experience, our live dealer games provide
    an exclusive setting where sophistication meets excitement.
    Our live dealer games bring the sophistication and energy of a world-class casino directly
    to you, blending modern convenience with timeless luxury.
    These games are designed to suit both beginners and seasoned players, with adjustable betting limits and customisation options.

    Once refreshed you’ll be ready to take to the beach, explore the Viña del Mar
    space, or return to the gaming floor ready to win again. What could be better than enjoying a dinner of fresh and delicious seafood while seated
    next to the sea? Amura Café overlooks the sea and offers an array of coffee and espresso
    drinks seven days a week. For the times you simply want a filling and satisfying
    meal they also offer a burger grill featuring casual burger choices.
    The casino hotel hosts a variety of amenities including a
    spa, heated pool, and fitness center.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 January 2026

Jagruk Janta 7 January 2026Download

तू-तू, मैं-मैं के बीच ‘लड़ना है तो बाहर आ जा’, BAP विधायक ने बीजेपी सांसद को धमकाया….

बांसवाड़ा में बैठक के दौरान बीएपी सांसद राजकुमार रोत...