शोपियां एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकी, पुलिसकर्मी शहीद

  • गुरुवार रात शुरू हुई थी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
  • मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को एक मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए, जबकि एक अन्य मुठभेड़ में बडगाम जिले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गया। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शोपियां के बडीगाम में गुरुवार रात मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन पर फायरिंग होने लगी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। फायरिंग अब बंद है। सुरक्षा बल इलाके की तलाशी ले रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

पुलिस ने कहा, “शोपियां मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। हथियार और गोला-बारूद सहित भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। तलाशी जारी है।” पुलिस ने कहा कि बडगाम जिले के बीरवाह में एक दूसरी मुठभेड़ में “विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) मोहम्मद अल्ताफ शहीद हो गए और मंजूर अहमद घायल हो गए।”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414