श्री राम सेना के चीफ का बीजेपी नेताओं पर हमला, कहा- PM मोदी के नाम पर मांगे वोट तो चप्पलों से पीटो

नई दिल्ली। श्री राम सेना के चीफ प्रमोद मुतालिक ने कहा है कि बीजेपी नेता आपके दरवाजे पर आएंगे और कहेंगे कि आप सभी से निवेदन है कि कृपया अपना वोट पीएम मोदी को दें। अगर वो पीएम का नाम लेते हैं तो उन्हें चप्पलों से मारो।

कर्नाटक में श्री राम सेना के चीफ प्रमोद मुतालिक ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को लेकर विववादित बयान दिया है। हिंदू सेना प्रमुख प्रमोद ने कहा कि यदि बीजेपी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने आए तो उसकी चप्पलों से पीटाई करें। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रमोद मुतालिक ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ बयान देकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। बता दें कि मुतालिक ने 23 जनवरी को ऐलान कर दिया था कि वो करकला से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे है।

‘बीजेपी नेताओं को चप्पलों से मारो’

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ ज़िले में कारवार में प्रमोद ने कहा कि अगर वो डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हैं तो बीजेपी के नेताओं को चप्पलों से पीटें। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता नालायक हैं। ये बेकार लोग पीएम मोदी का नाम लेते हैं, लेकिन वह अपने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को नहीं समझेंगे।

हिंदू सेना प्रमुख का बीजेपी नेताओं को चैलेंज

श्री राम सेना के चीफ प्रमोद ने कहा कि इस बार बिना मोदी का नाम लिए वोट मांगे। चुनाव प्रचार के दौरान पैम्फलेट और बैनर पर प्रधानमंत्री की फोटो का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। जनता को बताना होगा कि आपने विकास किया है, आपने गायों को बचाया है। आपने हिंदुत्व के लिए काम किया है। खोखले दावे नहीं अपनी छाती ठोककर वोट मांगने की कोशिश कीजिए और अपना काम बताए।

बीजेपी नेताओं ने पेश की आर्थिक मदद

हिंदू सेना प्रमुख ने 23 जनवरी को ऐलान कर दिया था कि वे करकला से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें कुछ बीजेपी नेताओं का समर्थन हासिल है, जिन्होंने चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक मदद की पेशकश की थी। प्रमोद ने चुनाव लड़ने के अपने फैसले से पीछे हटने से भी इनकार किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...