मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता का आंकड़ा 14 करोड़ पार करने पर दी बधाई


देश की जनता का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गहरा विश्वास

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता का 14 करोड़का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने पर सम्पूर्ण भाजपा परिवार को बधाई दी है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्राथमिक सदस्यता का यहनया रिकॉर्ड प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता केगहरे विश्वास को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के मार्गदर्शन और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता और पार्टी की विचारधारा से जुड़ा हर सदस्य मां भारती की सेवा में दिन-रात समर्पित है। हम सभी एक परिवार के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...