मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की लोकसभाध्यक्ष, उप राष्ट्रपति और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से शिष्टाचार भेंट, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी रहे उपस्थित


नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को लोकसभाध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी और श्री प्रेमचंद बैरवा भी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने लोकसभाध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से उनके अकबर रोड स्थित राजकीय निवास पर जाकर उन्हें गुलदस्ते भेंट किए।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट
लोकसभाध्यक्ष से मुलाकात के उपरांत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मोती लाल नेहरू मार्ग स्थित उनके राजकीय निवास पर मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ते भेंट किए। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री श्री प्रेम चंद बैरवा को शाॅल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। श्री गडकरी ने उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी को साड़ी भेंट कर उनका सम्मान किया।

उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट
इसके उपरांत राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड से मिलने उनके सरकारी आवास पर गए और उन्हें गुलदस्ते भेंट किए। इन शिष्टाचार मुलाकातों में लोकसभाध्यक्ष, उप राष्ट्रपति एवं केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और दोनो उप मुख्यमंत्री अपना पदभार संभालने के बाद प्रथम बार कल दिल्ली आने के उपरांत राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की थी। सांगानेर स्टेडियम में केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से बात की और संबोधन जारी है.


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

नारायण सेवा संस्थान का उखलियात में मेडिकल एवं सहायता शिविर सम्पन्न

Mon Dec 18 , 2023
उदयपुर। दीन दु:खी, मानवता एवं आदिवासियों की सेवा में समर्पित नारायण सेवा संस्थान का सोमवार को आदिवासी क्षेत्र उखलियात में फ्री चिकित्सा-जांच,दवाई वितरण एवं सहायता शिविर सम्पन्न हुआ।संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि संस्थान की मुहीम ‘सुकून भरी सर्दी’ […]

You May Like

Breaking News