केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है, मेरे पति की क्या गलती’, इंडिया रैली में पत्नी सुनीता की हुंकार


सुनीता केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है। मैं तो उनसे आज पूछना चाहती हूं कि मेरे पति ने क्या गलत कर दिया, आखिर उन्हें उनकी दवाई क्यों नहीं दी जा रही है।

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने रांची में एक बड़ी रैली को संबोधित किया है। इस रैली में तमाम बड़े चेहरे देखने को मिले, सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी अपनी बात रखी। जनता को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके पति को मारने की साजिश हो रही है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है। मैं तो उनसे आज पूछना चाहती हूं कि मेरे पति ने क्या गलत कर दिया, आखिर उन्हें उनकी दवाई क्यों नहीं दी जा रही है। उन्हें किस आरोप में जेल भेजा गया है, उन्होंने तो अपनी दिल्ली के लिए सबसे अच्छा काम किया था। अब सुनीता केजरीवाल ने लगातार केंद्र पर हमला तो किया ही, इसके साथ-साथ पूरी ताकत के साथ नारा भी दे दिया- जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।

वैसे सुनीता ने तो अरविंद केजरीवाल की बात की, तेजस्वी यादव की तरफ से केंद्र पर अलग अंदाज में हंगामा किया गया। तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी ने केवल ये काम किए हैं- देश में गरीबी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, जुमलेबाजी की। 2014 में उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी..वो नौकरी कहां गई? कालाधन वापस आएगा और सभी के खाते में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे। आप लोग के खाते में पैसा नहीं आया लेकिन बीजेपी के खाते में चंदा चुनावी बांड के जरिए हजारों- करोड़ों रुपए आ गए हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी रैली में शिरकत की थी। उनकी तरफ से भी बीजेपी पर हमला किया गया और तमाम जीत के दावों पर भी चुटकी ली गई। अखिलेश यादव ने कहा कि जब से इन्होंने आपके(झारखंड) मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजा है वे चुनाव हार चुके हैं… मैदान में जब पहलवान हारने लगता है तब कई तरह के हथकंडे अपनाता है… भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ़्तार किया है लेकिन उनकी दहाड़ को गिरफ़्तार नहीं कर पाए हैं।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

भाजपा के लुम्बाराम ने लगाया भीड़ का फेक वीडियो, ट्रोल हुए तो किया डिलीट, वैभव गहलोत ने जताया विरोध

Sun Apr 21 , 2024
जालोर। जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने रविवार को 4 साल से अधिक पुराना वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। दरअसल, रविवार को रामसीन रोड, भीनमाल में प्रधानमंत्री मोदी […]

You May Like

Breaking News