नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई

आल इंडिया डेमोक्रेटिक युथ ऑर्गनाइजेशन व आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेतृत्व में गैर समझौतावादी विचारधारा के महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वी जयंती मुख्य बाजार पार्क में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महोम्मद इक़बाल जी ने नेताजी सुभाषचंद्रबोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।

पिलानी/ झुंझुनूं। आल इंडिया डेमोक्रेटिक युथ ऑर्गनाइजेशन व आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेतृत्व में गैर समझौतावादी विचारधारा के महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वी जयंती मुख्य बाजार पार्क में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महोम्मद इक़बाल जी ने नेताजी सुभाषचंद्रबोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। कार्यक्रम का संचालन विष्णु वर्मा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित किये, मुख्य वक्ता आल इंडिया किसान खेत मज़दूर संगठन के राजस्थान राज्य के सांगठनिक सचिव शंकर दहिया थे।

अपने वक्तव्य में शंकर दहिया ने कहा कि नेताजी के देश मे काले कानून नही चलेंगे, नेताजी के सपनो का भारत बनाने के किए जनता को खुद अपनी लड़ाई लड़नी होगी, संसद में बैठे लोग सिर्फ उधोगपतियों के हितों के कानून बनाते है। वो कभी जनता के हितों के लिए काम नही करने वाले, इसलिए नेताजी के सपनो का भारत बनाने के लिए अब जनता को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर निकलना होगा, जुल्म के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

सरकार पाठ्यक्रम से हमारे गैर समझौतावादी विचारधारा के क्रांतिकारियों की जीवनी हटा कर फिल्मी हीरो को शामिल कर के छात्रों का नैतिक पतन कर रही है। अश्लीलता को परोसा जा रहा है। आज हमारे देश की महिलाओ को एक उत्पाद के रूप में एक उपभोग की वस्तु के रूप परोसा जा रहा है यह शर्म की बात है। नेताजी ने ऐसे भारत की तो कल्पना नही की। आगे वक्तव्य में दहिया ने किसानो पर तीन काले क़ानून थोपे जाने का विरोध किया और बिजली बिल अधिनियम 2020 का भी विरोध किया गया व नेताजी सुभाषचंद्रबोस अमर रहे। नेताजी के देश मे काले कानून नही चलेंगे आदि नारे लगाए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...