सालिमपुर ग्रामपंचायत के विकास में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी -हुडला

विधायक ओम हुड़ला ने ग्राम पंचायत सालिमपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रमसा के तहत निर्मित कमरे का शिलान्यास किया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की । इससे पूर्व ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया गया ।

महुवा । विधायक ओम हुड़ला ने ग्राम पंचायत सालिमपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रमसा के तहत निर्मित कमरे का शिलान्यास किया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की । इससे पूर्व ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया गया ।इस दौरान विधायक ने मौजूद ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं संबोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद का ही परिणाम हैं कि आपने मुझे चुना और मैने आपके विकास कार्यो की मांग को उचित प्लेटफार्म पर पहुचाया और इसका परिणाम आप सबके सामने हैं।

उन्होंने कहा मेरे द्वारा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही छोड़ी जावेगी इस बीच विधायक ने कहा कि हमारे जीवन मे शिक्षा ही एक बहुत बड़ा साधन है। शिक्षा से ही आगे की प्रगति सम्भव है । इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का युग शिक्षा का युग है। शिक्षित होना जरूरी है। इस विद्यालय में विधायक कोष से 1 लाख के कैमरे लगाने की घोषणा की तथा साथ ही कहा कि मै आपको ऐसी सुबिधा देना चाहता हु की ग्राम का प्रत्येक आदमी इस स्कूल में पढ़ रहे अपने बेटे बेटी को भारत के किसी भी कोने में लाइव देख सके। कर्यक्रम के प्रारंभ में विधयक ने माँ सरस्वती की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सरपंच मौसम राकेश मीना पी इ इ ओ जगमोहन मीना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...