राहुल प्रियंका गांधी सेना द्वारा बी.आर. भोजक को बीकानेर जिले का बनाया मीडिया इंचार्ज

राहुल प्रियंका गांधी सेना द्वारा बी.आर. भोजक को
बीकानेर जिले का बनाया मीडिया इंचार्ज

-गणेश सेवग
बीकानेर@जागरूक जनता। कांग्रेस की ‘‘राहुल प्रियंका गांधी सेना’’ द्वारा देश के सभी प्रदेशो में टीम का गठन युद्ध स्तर पर चल रहा है जिससे वह किसी भी मोर्चे पर प्रतिद्वंद्वी पार्टी को मात दे सके। इसी के तहत राजस्थान के सभी जिलो मंे राहुल प्रियंका गांधी सेना से प्रदेश मीडिया इंचार्ज के लिए पार्टी ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जिसके लिए सभी जिलों से योग्य, दक्ष, कर्मठ व जुझारू लोगों की टीम गठित की जा रही है।
राहुल प्रिंयंका गांधी सेना (कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. जगदीश शर्मा ने बी.आर. भोजक को बीकानेर का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया। यह नियुक्ति नेशनल मीडिया इंचार्ज ओम दैया व राजस्थान मीडिया इंचार्ज तेजकरण हर्ष की अनुशंषा पर की गई।

पं. जगदीश शर्मा ने नियुक्ती पत्र जारी कर बी.आर. भोजक को बीकानेर जिले का मीडिया इंचार्ज बनने पर शुभकामना प्रेषित की। राजस्थान मीडिया इंचार्ज तेजकरण हर्ष ने बताया कि शीघ्र ही बीकानेर में राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। श्री हर्ष ने बताया कि बी.आर. भोजक बहुत ही मेहनती व स्वच्छ छवि के होने के कारण बीकानेर जिले में राहुल प्रियंका गांधी सेना की टीम का गठन करने में उचित योगदान देंगे जिससे पार्टी को बल मिलेगा।
इस मौके पर श्री ओम दैया,  तेजकरण हर्ष ने भोजक को शुभकामनाऐं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...