गोमा देवी चमड़िया फाउंडेशन एवं मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा पीबीएम में प्याऊ का किया शुभारंभ

बीकानेर@जागरूक जनता। गोमा देवी चमड़िया फाउंडेशन एवं मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर में प्याऊ का शुभारंभ सोमवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम व पीबीएम अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही ने किया।
मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर प्रतिवर्ष इस प्याऊ का संचालन किया जाता है।
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए किया गया यह कार्य अत्यधिक उपयोगी है। यह कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है।
पीबीएम अधीक्षक ने कहा कि मारवाड़ जन सेवा समिति सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहती है।
इस अवसर पर मारवाड़ जन सेवा समिति के हरि किशन सिंह राजपुरोहित, राज नारायण मोदी, केसुराम प्रजापत, लालजी, सुनील कुमार चमाडिया उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related