ब्रेकिंग: बीकानेर की अनाज मंडी में दिन दहाड़े व्यापारी से लाखों की लूट, चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस मौके पर, देखे वीडियो

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर की नई अनाज मंडी में अभी अभी दिन दहाड़े एक लूट की घटना सामने आई है । जंहा मंडी में यूपी से आये एक व्यापारी के साथ करीब दो लाख पच्चीस हजार रुपए की लूट की वारदात हुई है । जानकारी के अनुसार अभी दोपहर करीब 12 बजे के आसपास गंगानगर रोड़ स्थित नई अनाज मंडी में यूपी के कानपुर देहात से आये एक व्यापारी राजकुमार को चार युवकों ने रोककर कहा कि आपने कमर पर क्या बांध रखा है कंही आपने हथियार तो नही छुपाकर रखे है। आपकी तलाशी लेनी है । ऐसा बोलकर चारों ने तलाशी के बहाने व्यापारी के कमर में बंधी रुपयों की पोटली को छीन ली और फरार हो गए । घटना की जानकारी मिलते ही मंडी में हड़कंप मच गया । मौके पर बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा व गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल सहीत पुलिस जाब्ता पहुंच गया । वंही भाजपा नेता मोहन सुराणा व मंडी के व्यापारियों व सहित किसानों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पीड़ित व्यापारी राजकुमार ने बताया कि वह यूपी से बीकानेर की अनाज मंडी में जैन एजेंसीज में मूंगफली खरीदने आया था जिसके लिए वह करीब 2.25 लाख लेकर आया लेकिन बदमाश लुटेरे उसके सारे रुपए छीन कर फरार हो गए । फिलहाल पुलिस ने जिले भर में लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी करवा दी है । साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...