ब्रेकिंग : तेजू प्रकरण में बीकानेर पुलिस को मिली एक और सफलता,आज तीन हमलावर चढ़े हत्थे, अब तक 5 हो चुके दस्तयाब..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर पुलिस ने तेजू प्रकरण में एक और बड़ी सफलता हासिल की है, जंहा पुलिस ने एसपी के निर्देशन में इस मामले फुर्ती दिखाते हुए तीन और हमलावरो को दबोचा है । एसपी योगेश यादव ने जागरूक जनता से विशेष बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आज बुधवार को इस मामले में 3 और आरोपियों को राउंडअप किया गया है और दो आरोपियों को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था ऐसे में अब तक कुल 5 आरोपी बीकानेर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है । शेष हमलावरो की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

बता दे,सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे रेलवे ग्राउंड के सामने मोटरसाइकिल सवार तेजकरण गहलोत व प्रकाश माली पर हथियारों से लैस आरोपी (पुलिस द्वारा नामजद) मौहम्मद गुल, मोहम्मद सदिक, साजिद, इरफान, शाहरुख, सिकन्दर व अन्य ने फायरिंग कर तलवारों से जानलेवा हमला किया था जिससे तेजकरण बुरी तरह घायल हो गया । आरोपी हमलावरो के खिलाफ प्रकाश सोलंकी ने कोटगेट थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करवाया था । वंही सर्व समाज के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोटगेट सहित कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...