बूथ समिति मंडल प्रभारी जसराज सिंवर ने बूथ समितियों का किया सत्यापन

बीकानेर@जागरूक जनता। रविवार को भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने खाजूवाला मंडल के बूथ का दौरा कर सियासर चौगान, दन्तौर, बल्लर, उदानगर, 40 के वाई डी, 2 कालूवाला, 17 के वाई डी, 22 के वाई डी मंडल समितियों का सत्यापन किया दौरे में मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिधू प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरड़ा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश कस्वां, सुमेर सिंह सोडा थे । बूथ समिति मंडल प्रभारी जसराज सिंवर ने कहा की बूथ जीता तो चुनाव जीता, चुनाव जिताने में सबसे अहम भूमिका बूथ कार्यकर्ता की है बूथ कार्यकर्ता ही वोट को बूथ तक पहुचाने का कार्य करता है बूथ कार्यकर्ता लोकतंत्र को मजबूत करता है।
मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह ने कहा की निश्चित ही भाजपा बूथ टीम राजस्थान से इस भ्रष्ट शासन को सत्ता से बाहर करेगा जनता ने भी मन बना लिया है,मंडल अध्यक्ष राकेश कस्बा किसान मोर्चा ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ होटलो से संचालित की जा रहीं हैं सरकार की आमजन के प्रति कोई सुनवाई नहीं की जा रहीं
हैं।
प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरडा ने बताया कि प्रदेश मे जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है,अधिकारीगण भी आमजन की समस्याओ को सुनने को तैयार नहीं है,
इस अवसर पर जसराज राजकुमार यादव नन्दू सिंह राजवी नरपत सिंह राजवी प्रमोद सुथार, भीखाराम जाखड़ रज्जाक खान गुलाम रसूल मुमताज बहीया नाजम सिंह राजेन्द्र बेनीवाल राकेश स्वामी राकेश बिश्नोई शंकर लाल पारीक जगदीश राणा हनुमान सहारण ओम प्रकाश पंवार लाल सिंह महावीर बिश्नोई रामचंद्र सत्यनारायण सरवन सिंह रसीद खान काले सिंह आदि रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...