BJP Candidate List Lok Sabha Elections 2024: भाजपा की दूसरी 72 प्रत्याशियों की सूची जारी, जानिए किसका कटा पत्ता और कौन हुआ पार ?


भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में 72 सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार चुनाव के मैदान में है। इस बार फिर से भाजपा जीत का अंतर बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ेगी।

नई दिल्ली. BJP Second Candidate List Lok sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में 72 सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार चुनाव के मैदान में है। इस बार फिर से भाजपा जीत का अंतर बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ेगी। उत्तर में भाजपा का स्वयं दबदबा है तो दक्षिण में भाजपा अपना दबदबा बढ़ाने के लिए सहयोगियों को साथ ला रही है।

भारतीय जनता पार्टी की 3 मार्च 2024 को जारी की गई पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, त्रिपुरा के पूर्व विप्लव कुमार देव सहित 195 नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें 34 मंत्री और 28 महिलाओं का नाम शामिल था।

BJP Second Candidate List: हर बूथ पर अबकी बार 370 वोट ज्यादा
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देश में 370 सीटें जीतने की लक्ष्य रखा है। इतना ही नहीं हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं कार्यकर्ताओं को दिया है। भारतीय जनता पार्टी 370 के अंक को बराबर इसलिए प्रयोग में ला रही है जिससे जम्मू और कश्मीर से उसने किस तरह से धारा 370 को हटाया है ये बताया जा सके। इस मुददे से लोग सीधे भाजपा के साथ जुड़ेंगे व वोट करेंगे। चुनाव में भाजपा 370 पार का नारा पूरे देश को कश्मीर में धारा 370 हटाने की याद दिलाएगा।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

विकसित भारत के परिवर्तनशील दौर में मीडिया का विशेष महत्व- गोपाल शर्मा

Thu Mar 14 , 2024
अलवर। राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार और सिविल लाइंस विधानसभा से विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के इस परिवर्तनशील दौर में मीडिया का विशेष महत्व है। मीडिया को राष्ट्र और समाज के प्रति सकारात्मक तरीक़े से अपना दायित्व […]

You May Like

Breaking News