बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के बूथ संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश बूथ सशक्तिकरण अभियान बैठक में बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीकानेर के उप महापौर राजेंद्र पवार को बूथ संयोजक नियुक्त किए गए इनके साथ 4 सह संयोजक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के बनाए गए इनको निर्देश दिया गया है कि लोकसभा और विधानसभा टोलियों के गठन के लिए सांसदों और विधायकों के साथ समन्वय कर लोकसभा पर 30 और विधानसभा पर10  टोली बनाएं यह कार्यक्रम 31 मई तक पूर्ण करके प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करेंगे।

लोकसभा पर100 एवं विधानसभा पर 25 कमजोर बूथ चयन कर कार्यकर्ताओं को नियुक्त करना उनकी जिम्मेवारी है बूथ सशक्तिकरण अभियान संयोजक जो अधिकतर सांसद और विधायक है वह कमजोर बूथ का चयन कर कार्यकर्ता नियुक्त कर कार्य खुद कर सकते हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी व्यास पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा किशन चौधरी पूर्व मंडल महामंत्री राजा सेवक पूर्व मंडल महामंत्री पुखराज सोनी पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा नवरत्न सिंह सिसोदिया तथा शिव शंकर सोनी पूर्व जिला मंत्री युवा मोर्चा ने  राजेंद्र पवार को लोकसभा बूथ संयोजक बनने पर हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त किया और साफा और माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...